Sunday, January 16, 2022

26 January को ही गणतंत्र दिवस क्यों मनाया जाता है | जानिये इसके बारे में?

गणतंत्र दिवस हर साल 26 जनवरी को मनाया जाता है, उस दिन को चिह्नित करने के लिए जिस दिन 1950 में हमारा संविधान लागू हुआ था। इस दिन के बाद हमारा देश वास्तव में लोकतांत्रिक और स्वतंत्र हो गया। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस इसलिए चुना गया था क्योंकि 29 दिसंबर, 1929 में इसी दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने ब्रिटिश सत्ता से पूर्ण स्वराज्य यानि पूर्ण स्वतंत्रता प्राप्त करने का संकल्प लिया था | भारत देश के आज़ाद होने से पहले 26 January को ही स्वतंत्रता दिवस और पूर्ण स्वराज्य दिवस के रूप में ही मनाया जाता था | 26 जनवरी 1930 को पहली बार पूर्ण स्वतंत्रता दिवस मनाया गया था। यह 1947 तक मनाया जाता रहा। भारत 26 January 1950 को 10 :18 बजे गणराज्य बना था और उसके करीब छ: मिनट बाद डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में गणराज्य के पहले राष्ट्रपति की शपथ ग्रहण की थी|

No comments: