Sunday, December 12, 2021

(Hindi Literature NTA UGC NET & All Exams MCQs)

(Mock TEST 1)

1. मैथिलीशरण गुप्त जिस काव्य के कारण जनता के प्राणों में रच-बस गए और "राष्ट्रकवि" कहलाए, वह कृति कौन सी है?
(A) भारत-भारती (1912)
(B) गुरुकुल (1929)
(C) जय भारत (1952)
(D) जयद्रथ वध (1910)

(A) भारत-भारती (1912)

मैथिलीशरण गुप्त 
जन्म :- 3 अगस्त 1886
चिरगाँव, उत्तर प्रदेश, ब्रिटिश भारत
मृत्यु :- दिसम्बर 12, 1964 (78 वर्ष की आयु में)

महाकाव्य :- साकेत 1931, यशोधरा 1932
खण्डकाव्य :- जयद्रथ वध 1910, भारत-भारती 1912, पंचवटी 1925, द्वापर 1936, सिद्धराज, नहुष, अंजलि और अर्घ्य, अजित, अर्जन और विसर्जन, काबा और कर्बला, किसान 1917, कुणाल गीत, गुरु तेग बहादुर, गुरुकुल 1929, जय भारत 1952, युद्ध, झंकार 1929 , पृथ्वीपुत्र, वक संहार, शकुंतला, विश्व वेदना, राजा प्रजा, विष्णुप्रिया, उर्मिला, लीला, प्रदक्षिणा, दिवोदास, भूमि-भाग। 
नाटक :- रंग में भंग 1909, राजा-प्रजा, वन वैभव, विकट भट , विरहिणी , वैतालिक, शक्ति, सैरन्ध्री, स्वदेश संगीत, हिड़िम्बा , हिन्दू, चंद्रहास। 

2. प्रेमचंद के उपन्यास का कालक्रम निर्धारित करें। 
(1) सेवासदन
(2) रंगभूमि
(3) गबन
(4) कर्मभूमि
(5) गोदान

Code :-
(A) 1-2-3-4-5
(B) 1-2-4-3-5
(C) 1-3-2-4-5
(D) 1-4-3-2-5

(A) 1-2-3-4-5
(1) सेवासदन (1918)
(2) रंगभूमि (1925)
(3) गबन (1928)
(4) कर्मभूमि (1932)
(5) गोदान (1936)

प्रेमचंद का जन्म 31 जुलाई 1880 को वाराणसी जिले (उत्तर प्रदेश) के लमही गाँव में हुआ था। लम्बी बीमारी के बाद 8 अक्टूबर 1936 को उनका निधन हो गया।

3. प्रेमचंद जी का कौन-सा उपन्यास स्त्री समस्या पर केन्द्रित उपन्यास है जिसमें दहेज-प्रथा, अनमेल विवाह, वेश्यावृत्ति, स्त्री-पराधीनता आदि समस्याओं के कारण और प्रभाव शामिल हैं?
(A) प्रेमाश्रम 
(B) निर्मला 
(C) कर्मभूमि
(D) सेवासदन

(D) सेवासदन (1918)

4. प्रेमचंद जी का कौन-सा उपन्यास अछूत समस्या, उनका मन्दिर में प्रवेश तथा लगान इत्यादि की समस्या को उजागर करने वाला उपन्यास है?
(A) मंगलसूत्र
(B) कायाकल्प 
(C) प्रतिज्ञा 
(D) कर्मभूमि

(D) कर्मभूमि (1932)

5. प्रेमचंद जी किस उपन्‍यास में एक अंधे भिखारी सूरदास को कथा का नायक बनाकर हिंदी कथा साहित्‍य में क्रांतिकारी बदलाव का सूत्रपात करते हैं?
(A) प्रेमाश्रम
(B) रूठी रानी
(C) रंगभूमि
(D) मंगलसूत्र

(C) रंगभूमि (1925)
मंगलसूत्र (अपूर्ण) :- यह प्रेमचंद का अधूरा उपन्‍यास है जिसे उनके पुत्र अमृतराय ने पूरा किया। इसके प्रकाशन के संदर्भ में अमृतराय प्रेमचंद की जीवनी में लिखते हैं कि इसका-"प्रकाशन लेखक के देहान्त के अनेक वर्ष बाद 1948 में हुआ।"

प्रतिज्ञा (1927) :- यह विधवा जीवन तथा उसकी समस्याओं को रेखांकित करने वाला उपन्यास है।

निर्मला (1925) : - यह अनमेल विवाह की समस्याओं को रेखांकित करने वाला उपन्यास है।

6. प्रेमचंद जी का कौन-सा उपन्यास किसान जीवन पर उनका पहला उपन्‍यास है?
(A) प्रेमाश्रम 
(B) रंगभूमि
(C) गोदान
(D) अहंकार

(A) प्रेमाश्रम (1922)

7. निम्नलिखित में से कौन सी कहानियाँ प्रेमचंद जी की है?
(1) अनाथ लड़की
(2) एक आँच की कसर
(3) बिखरे मोती
(4) ठाकुर का कुआँ
(5) माता का ह्रदय
(6) उन्मादिनी
(7) प्रायश्चित

Code :-
(A) 1-2-3-4-5-6-7
(B) 1-2-3-4-5-6
(C) 1-2-4-5-7
(D) 1-2-3-6-7

(C) 1-2-4-5-7
(सुभद्रा कुमारी चौहान)
(3) बिखरे मोती (1932) || "बिखरे मोती" उनका पहला कहानी संग्रह है।
(6) उन्मादिनी (1934) (कहानी)

8. रामधारी सिंह "दिनकर'" के कविता संग्रहों का प्रकाशन वर्ष के अनुसार सही क्रम बताएं। 
(1) रेणुका 
(2) रसवन्ती
(3) कुरूक्षेत्र 
(4) सूरज का ब्याह 
(5) धूप और धुआँ

Code :-
(A) 1-2-3-4-5
(B) 1-2-4-5-3
(C) 1-2-3-5-4
(D) 1-4-3-5-2

(C) 1-2-3-5-4
(1) रेणुका (1935)
(2) रसवन्ती (1939)
(3) कुरूक्षेत्र (1946)
(5) धूप और धुआँ (1951)
(4) सूरज का ब्याह (1955)

रामधारी सिंह "दिनकर"
जन्म :- 23 सितम्बर 1908
सिमरिया घाट बेगूसराय जिला, बिहार, भारत
मृत्यु :- 24 अप्रैल 1974 (उम्र 65)
मद्रास, तमिलनाडु, भारत

(उल्लेखनीय सम्मान)
1959 :- साहित्य अकादमी पुरस्कार
1959 :- पद्म भूषण
1972 :- ज्ञानपीठ पुरस्कार

9. इनमें से कौन सी कहानी/कहानियाँ मन्नू भंडारी द्वारा रचित है?
(1) एक प्लेट सैलाब
(2) मैं हार गई
(3) तीन निगाहों की एक तस्वीर
(4) यही सच है
(5) आँखों देखा झूठ
(6) पक्षी और दीमक

Code :-
(A) 1-2-3-4-6
(B) 1-2-3-4
(C) 1-2-3-4-5-6
(D) 1-2-3-4-5

(D) 1-2-3-4-5
गजानन माधव मुक्तिबोध :- पक्षी और दीमक (कहानी)

(मन्नू भंडारी)
जन्म :- 3 अप्रैल 1931
भानपुरा, मध्य प्रदेश
मृत्यु :- 15 नवम्बर 2021 (उम्र 90)
कहानी-संग्रह :- एक प्लेट सैलाब, मैं हार गई, तीन निगाहों की एक तस्वीर, यही सच है, त्रिशंकु, श्रेष्ठ कहानियाँ, आँखों देखा झूठ, नायक खलनायक विदूषक।
उपन्यास :- आपका बंटी, महाभोज, स्वामी, एक इंच मुस्कान और कलवा, एक कहानी यह भी।
पटकथाएँ :- रजनी, निर्मला, स्वामी, दर्पण।
नाटक :- बिना दीवारों का घर।

10. इनमें से कौन-सा उपन्यास भीष्म साहनी द्वारा रचित नहीं है?
(A) झरोखे
(B) तमस
(C) रानी नागफनी की कहानी
(D) बसंती

(C) रानी नागफनी की कहानी (हरिशंकर परसाई)

(हरिशंकर परसाई)
(22 August 1924 – 10 August 1995)
उपन्यास :- रानी नागफनी की कहानी, तट की खोज, ज्वाला और जल।

(भीष्म साहनी)
जन्म :- 08 अगस्त 1915
रावलपिंडी, (तत्कालनी) भारत, वर्तमान पाकिस्तान
मृत्यु :- 11 जुलाई 2003 (उम्र 87)
दिल्ली, भारत
(प्रमुख रचनाएँ)
उपन्यास  :- झरोखे, तमस, बसंती, मय्यादास की माडी़, कुन्तो, नीलू निलिमा नीलोफर
कहानी संग्रह :- मेरी प्रिय कहानियां, भाग्यरेखा, वांगचू, निशाचर
नाटक :- हानूश (1977), माधवी (1984), कबिरा खड़ा बजार में (1985), मुआवज़े (1993)
आत्मकथा :- बलराज माय ब्रदर
बालकथा :- गुलेल का खेल