Wednesday, November 16, 2022

(UGC NET हिंदी साहित्य प्रश्न-उत्तर)

(UGC NET हिंदी साहित्य प्रश्न-उत्तर)

1. बोडो, डोगरी, मैथिली और संथाली को किस संवैधानिक संशोधन अधिनियम द्वारा जोड़ा गया था?
(A) 21वें संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा 1967 में
(B) 71वां संवैधानिक संशोधन अधिनियम द्वारा 1992 में
(C) 92वां संवैधानिक संशोधन अधिनियम द्वारा 2003 में
(D) इनमें से कोई नहीं।

(C) 92वां संवैधानिक संशोधन अधिनियम द्वारा 2003 में || बोडो, डोगरी, मैथिली और संथाली को 92वां संवैधानिक संशोधन अधिनियम द्वारा 2003 में जोड़ा गया था।
इन भाषाओं में से, 14 को शुरू में संविधान में शामिल किया गया था। इसके बाद, सिंधी को 1967 में 21 वें संवैधानिक संशोधन अधिनियम द्वारा जोड़ा गया; कोंकणी, मणिपुरी और नेपाली को 1992 में 71 वें संवैधानिक संशोधन अधिनियम द्वारा जोड़ा गया; और बोडो, डोगरी, मैथिली और संताली को 2003 में 92 वें संवैधानिक संशोधन अधिनियम द्वारा जोड़ा गया।
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 344 (1) और 351 के अनुसार, आठवीं अनुसूची में 22 भाषाओं को  मान्यता प्राप्त है।

2. कौन-सा हिन्दी साहित्यकार राज्यसभा का सदस्य था?
(A) सुमित्रानन्दन पंत
(B) गोपालदास नीरज
(C) रामधारी सिंह दिनकर
(D) काका हाथरसी

(C) रामधारी सिंह दिनकर || 1952 में राज्यसभा के लिए चुने गए। रामधारी सिंह 'दिनकर' ' (23 सितम्‍बर 1908 - 24 अप्रैल 1974) हिन्दी के एक प्रमुख लेखक, कवि व निबन्धकार थे। वे आधुनिक युग के श्रेष्ठ वीर रस के कवि के रूप में स्थापित हैं।
1959 :- साहित्य अकादमी पुरस्कार
1959 :- पद्म भूषण
1972 :- ज्ञानपीठ पुरस्कार

3. बिहारी किस राजा के दरबारी कवि थे?
(A) बूँदी नरेश महाराज भावसिंह के
(B) जयपुर नरेश जयसिंह के
(C) नागपुर के सूर्यवंशी भोंसला मकरन्द शाह के
(D) चित्रकूट नरेश रुद्रदेव के

(B) जयपुर नरेश जयसिंह के || बिहारीलाल चौबे या बिहारी हिंदी के रीति काल के प्रसिद्ध कवि थे। उनके पिता का नाम केशवराय था। बिहारी ने केवल दो ही छंद अपनाए हैं, दोहा और सोरठा। बिहारी के काव्य में शांत, हास्य, करुण आदि रसों के भी उदाहरण मिल जाते हैं, किंतु मुख्य रस श्रृंगार ही है। बिहारी की भाषा साहित्यिक ब्रज भाषा है। बिहारी की कविता का मुख्य विषय श्रृंगार है। बिहारी की एकमात्र रचना सतसई (सप्तशती) है। यह मुक्तक काव्य है। इसमें 719 दोहे संकलित हैं। "सतसई" में ब्रजभाषा का प्रयोग हुआ है।

4. तुलसीदास का वह ग्रंथ कौन-सा है, जिसमें ज्योतिष का वर्णन किया गया है?
(A) दोहावली
(B) गीतावली
(C) रामाज्ञा प्रश्नावली
(D) कवितावली

(C) रामाज्ञा प्रश्नावली || गोस्वामी तुलसीदास (1511 - 1623) हिंदी साहित्य के महान कवि थे। रामचरितमानस तुलसीदास जी का सर्वाधिक लोकप्रिय ग्रन्थ रहा है।